पति के छुट्टी न लेने पर पत्नी नाराज, फोन कॉल के बाद उठाया खौफनाक कदम

भोपाल। करोंद क्षेत्र की बृज कालोनी में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। फांसी लगाने से ठीक पहले उसने अपने पति से फोन पर बात की थी। वह पति के नौकरी से छुट्टी नहीं लेने पर गुस्सा थी और इसी के चलते वह फांसी के फंदे पर झूल गई। हालांकि मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

निशातपुरा थाना पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। एसआई करन सिंह डालमिया ने बताया कि 28 वर्षीय स्मिता मिश्रा अपने पति प्रतीक के साथ बृज कॉलोनी में रहती थी।

2018 में की थी लव मैरिज

स्मिता और प्रतीक, दोनों मूलत: नर्मदापुरम जिले के रहने वाले हैं और वर्ष 2018 में प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक चार वर्षीय बेटा भी है। प्रतीक राजधानी में एमआर का काम करता है।

प्रतीक ने पुलिस को बताया कि स्मिता को दो दिन से पेट दर्द हो रहा था। उसका इलाज भी करवाया था, लेकिन वह चाहती थी कि प्रतीक छुट्टी कर ले। शुक्रवार को प्रतीक सुबह काम के सिलसिले में पिपरिया गया था।

उसने दिन में फोन किया कि वह उससे नाराज है, उसे चिंता नहीं है। नौकरी से छुट्टी क्यों नहीं ली। यह बात करने के बाद स्मिता ने फोन काट दिया था। प्रतीक ने कई बार फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद प्रतीक ने अपने पड़ोसी किरायेदार को फोन किया। यहां एक कमरे में उनका बेटा टीवी देख रहा था, जबकि दूसरे कमरे में स्मिता फांसी के फंदे पर झूलती अवस्था में मिली।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई