अचानक सेंट्रल जेल में किससे मुलाकात करने पहुंचे जीतू पटवारी? कहा- हम बीजेपी की तानाशाही के सामने कभी नहीं झुकेंगे

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार हिंसा केस में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव से मुलाकात करने के लिए एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी पहुंचे। रायपुर सेंट्रल जेल में जीतू पटवारी ने देवेन्द्र यादव से मुलाकात की। इस दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की आवाज़ को कुचलने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। देवेंद्र यादव के खिलाफ जो षड्यंत्र रचा गया है, वह सरकार की अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने की एक कायराना कोशिश है। हम भाजपा की तानाशाही के सामने कभी नहीं झुकेंगे। पूरी कांग्रेस पार्टी देवेंद्र यादव जी के साथ खड़ी है।

दीपक बैज भी थे साथ

जीतू पटवारी के देवेन्द्र यादव से मुलाकात को लेकर सियासत तेज हो गई है। जीतू पटवारी के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी साथ में थे। बता दें कि बलौदा बाजार हिंसा केस में पुलिस ने देवेन्द्र यादव को अगस्त महीने में गिरफ्तार किया था। वह एक महीने से जेल में बंद हैं। जीतू पटवारी ने देवेन्द्र यादव से मुलाकात के बाद प्रदेश के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर चर्चा की।

क्या कहा जीतू पटवारी ने

देवेन्द्र यादव से मुलाकात के बाद जीतू पटवारी ने कहा- पिछले साल 2023 में जिस भावना से जनता ने बीजेपी को चुना था, मैं मानता हूं कि उसकी एक भी भावना का सम्मान नहीं किया गया है। देवेंद्र यादव के मामले में सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाया है। वहीं, राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी को लेकर जीतू पटवारी ने कहा- जिस तरह की भाषा का उपयोग हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ किया जा रहा है। कोई कहता है सर काट दूंगा, यह सब मोदी जी के इशारे पर हो रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button