वेस्ट जोन एथलेटिक्स टूर्नामेंट, छह राज्यों के खिलाड़ियों के बीच होगा मुकाबला छत्तीसगढ़़ के खिलाड़ी  भी जौहर दिखाएंगे।

बिलासपुर। नागपुर में आयोजित 35वीं वेस्ट जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छह राज्यों के खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा। इसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है। प्रदेश एथलेटिक्स संघ ने टीम की घोषणा कर दी है। प्रतियोगिता में राज्य के 174 खिलाड़ी प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों के अलावा 10 आफिशियल भी जाएंगे। यह प्रतियोगिता चार से छह अक्टूबर तक आयोजित होगी।

इसमें सब-जूनियर व जूनियर वर्ग के बालक व बालिकाएं दोनों शामिल होकर 60 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर, 1000 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, 5000 मीटर दौड़ में भाग लेंगे। इसके अलावा 80 मीटर हर्डल्स, 100 मीटर हर्डल्स, 400 मी हैंडल्स, 3000 मीटर स्टेपलचेज, हाई जंप, ट्रिपल जंप, शाटपुट, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, जैवलिन थ्रो, रेस वाक, ट्राथलान, पेंटाथलान, हेप्टाथलान इवेंट होंगे। छत्तीसगढ़़ के खिलाड़ी इन इवेंट भी जौहर दिखाएंगे।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर हुआ चयन
राज्य की टीम में शामिल खिलाड़ियों का चयन बिलासपुर के राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित 21वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।यह प्रतियोगिता 13 से 15 सितंबर तक रखी गई थी। इसमें छत्तीसगढ़ के 33 जिला और भिलाई स्टील प्लांट से लगभग 1,386 खिलाड़ी और 182 प्रशिक्षक, प्रबंधक, तकनीकी अधिकारी एवं आयोजक शामिल हुए। इसमें प्रथम व द्वितीय स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। ?
जानिए किस जिले से कितने खिलाड़ी चयनित

कवर्धा – 04
कांकेर -02
कोरबा -02
कोरिया -02
जशपुर-02
जांजगीर-चांपा – 02
मनेंद्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर – 04
सक्ती – 05
सारंगढ़-बिलाईगढ़ –05
मोहला-मानपुर – 04
दंतेवाड़ा –06
दुर्ग – 20
धमतरी – 02
बिलासपुर – 26
महासमुंद – 04′
राजनांदगांव – 04
रायपुर – 18
सरगुजा – 03
बलौदाबाजार – 03
बालोद – 14
मुंगेली – 05
सूरजपुर –06
गरियाबंद – 03
सुकमा – 04
बलरामपुर – 05
कोंडागांव – 03
बीजापुर –08
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही –04
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई -03

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button