आंगनबाड़ी में चल रहा वजन त्योहार, वजन मापने पहुंचे कलेक्टर, दिए सुझाव

आंगनबाड़ी केन्द्रों में इन दोनों वजन त्यौहार मनाया जा रहा है ताकि बच्चों को सुपोषण मिल पाए उनके लिए बेहतर सुपोषण व्यवस्था किया जाए और इसी बीच बच्चों का वजन मापने के लिए बालोद कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवल स्वयं बच्चों के बीच पहुंच गए उन्होंने बालोद ब्लाक के ग्राम उमरादाह आंगनवाड़ी क्रमांक एक पहुंचकर बच्चों का वजन और ऊंचाई माप और उनके खान-पान संबंधित जानकारी भी ली इस दौरान पता चला कि जिस आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचे हुए हैं वहां सबसे ज्यादा कुपोषित बच्चे थे इसको लेकर उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए और गर्म भोजन जो महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से चलाया जा रहा है उसके संबंध में जानकारी ली।

कलेक्टर ने बताया कि बच्चों के लिए जो पोषण ट्रैकर एप बनाया गया है उसके माध्यम से भी कार्यों की जानकारी यहां पर ली गई है वहीं कार्यकर्ता ने बताया कि जो कुपोषित बच्चे थे वो सामान्य की श्रेणी में आ रहे हैं और शासन द्वारा तय मेनू के हिसाब से बच्चों को प्रतिदिन भोजन दिया जा रहा है वहीं उन्होंने बताया कि इस आंगनबाड़ी में कुल दर्ज संख्या 34 है और 17 बच्चे कुपोषण की श्रेणी में हैं जिसमे से 3 बच्चे अति कुपोषित हैं।

बच्चों को सुपोषण से जोड़ना लक्ष्य

कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कहा कि यहां पर हम सबका लक्ष्य है कि बच्चों को सुपोषण से जोड़ना है बच्चे स्वस्थ्य रहेंगे तो राज्य और देश स्वास्थ्य रहेगा आपको बता दें कि कलेक्टर के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी भी दौर में आंगनबाड़ियों के निरीक्षण को लेकर पहुंचे हुए थे आंगनबाड़ी केदो में पहुंचकर कलेक्टर ने अपने सामने ही बच्चों का वजन करवाया और ऊंचाई भी नवी इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के लिए जो भी सुपोषण आहार संभव है उन्हें दिया जाए वहीं गर्म भोजन के स्थितियों में भी सुधार लाया जाए उन्होंने कहा कि हम सोच रहे हैं कि और क्या बेहतर किया जा सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button