बस्तर में साप्ताहिक निरीक्षण व्यवस्था लागू, SDM स्कूल-आश्रम और PDS दुकानों की करेंगे जांच

जिले में मैदानी स्तर पर व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए अब एसडीएम हर सप्ताह नियमित निरीक्षण करेंगे। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रत्येक सप्ताह दो स्कूलों, दो आश्रम-छात्रावासों, पीडीएस दुकानों और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करें।

इस पहल का उद्देश्य शिक्षा, पोषण और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की वास्तविक स्थिति का आकलन करना और कमियों को समय रहते दूर करना है। नियमित निगरानी से जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार लाने की उम्मीद जताई गई है।

बैठक में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी की गई। इसमें बस्तर मैराथन और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स जैसे आयोजनों की तैयारियों पर चर्चा हुई।

इसके अलावा 19 मार्च को जिला और ब्लॉक स्तर पर पुस्तक दान अभियान आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और शिक्षकों से भागीदारी की अपील की गई है, ताकि जरूरतमंद विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

युवाओं को अग्निवीर भर्ती अभियान से जोड़ने पर भी जोर दिया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूलों से पास-आउट विद्यार्थियों को इसके लिए प्रेरित करें और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं।

बैठक में सुरक्षा बलों के कैंपों में रक्तदान शिविर आयोजित करने की योजना पर भी चर्चा हुई। साथ ही आयुष्मान कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान, पोषण ट्रैकर ऐप में डेटा अपडेट करने और मातृत्व योजनाओं के तहत नवजात बच्चों का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज करने पर भी जोर दिया गया है, ताकि जमीनी स्तर पर सेवाओं का बेहतर संचालन हो सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई