देशभर में मौसम का कहर: 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कहीं लू तो कहीं बिजली गिरने से मौतें

दिल्ली।  देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को 24 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में लू चलने की चेतावनी भी दी गई है।

वहीं, बिहार और ओडिशा में उमस भरी गर्मी का असर दिखाई दे रहा है। ओडिशा में मौसम की मार सबसे ज्यादा दिखाई दी, जहां शुक्रवार को बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 6 महिलाएं शामिल थीं। यह हादसे तब हुए जब लोग खुले मैदानों में थे। राज्य के सात जिलों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी पहले ही जारी की गई थी।

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। श्रीगंगानगर में तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों तक गर्मी ऐसे ही बनी रहेगी और जोधपुर-बीकानेर में धूलभरी आंधी चल सकती है। मध्य प्रदेश में 20 मई तक आंधी-बारिश और लू का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर समेत 39 जिलों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना है। शुक्रवार को ग्वालियर और खजुराहो में तापमान 45 डिग्री से ऊपर रहा।

दिल्ली में शुक्रवार शाम बारिश हुई, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। आज भी बारिश की संभावना है और तापमान 40 डिग्री से नीचे रह सकता है। दक्षिण भारत के राज्यों में भी बारिश हो रही है। चेन्नई और मुंबई में शनिवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में 18-19 मई को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देशभर में मौसम की यह असामान्य स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ने की आशंका है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई