मौसम विभाग का अलर्ट, नए साल होगा सीत लहर का आगमन

रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में पहले से ही दो दिनों का अलर्ट जारी किया था। वहीं आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गरैला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबार, जांजगीर, रायपुर, बालोदाबाजार, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, राजनादगांव, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिलों के अलग अलग हिस्सों में अगले 2 दिनों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

आपको बता दें कि समुद्र से आ रही नमी के चलते प्रदेश में बारिश के आसार बने हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ 72 डिग्री पूर्व और 19 डिग्री उत्तर में 3.1 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन हो गया है, जिसके कारण बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। वही मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नए साल 2025 में शीतलहर को लेकर IMD ने अलर्ट जारी किया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई