मौसम: बंगाल का सिस्टम बढाएगा छत्तीसगढ़ की ठंड

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम छत्तीसगढ़ में आने वाले दो से तीन दिनों में ठंड का ग्राफ बढ़ाएगा। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के जिलो में अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। अंबिकापुर और दुर्ग को छोड़कर कई जिलों में रात का पारा सामान्य के करीब पहुंच गया है।

वहीं अगले दो दिन बिलासपुर, बस्तर और रायपुर संभाग के जिलों में बारिश हो सकती है। बादल छटने के बाद प्रदेश में ठंड दोबारा वापस लौटेगी। बुधवार को 4 डिग्री के साथ अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। वहीं दुर्ग में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम था।  रायपुर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहा जो औसत से 0.5 डिग्री कम था। वहीं दिन का तापमान 28.8 डिग्री रहा। आज रात का पारा 13 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। रायगढ़ में तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि हुई है। मंगलवार तक न्यूनतम तापमान जहां 11 डिग्री सेल्सियस था। वहीं बुधवार की रात न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रहा। वहीं अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री रहा।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई