Waterlogging problem: वार्ड 13 की यादव गली में जलभराव से बढ़ी परेशानी, सीसी रोड व बिजली खंभों की मांग तेज
दीनदयाल कॉलोनी में सीवरेज का गंदा पानी बना संकट

दीनदयाल कॉलोनी, मंगला क्षेत्र में लंबे समय से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। (Waterlogging problem) इस संबंध में पूर्व में भी सक्षम अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को कई बार आवेदन प्रस्तुत किया जा चुका है, किन्तु आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। वर्तमान में स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। जलस्रोतों एवं सीवरेज से गंदा व दुर्गंधयुक्त पानी गलियों में फैल रहा है। निगम द्वारा बनाए गए अधूरे नालों में पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे त्वचा रोग एवं अन्य बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो गया है।
नगर निगम से त्वरित कार्रवाई की अपील, (Waterlogging problem)
दीनदयाल कॉलोनी (गृह निर्माण मंडल, छत्तीसगढ़) का सीवरेज पानी भी इसी क्षेत्र में डाइवर्ट किया गया है, जबकि आगे जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। इसके अतिरिक्त कॉलोनी में कई स्थानों पर सी.सी. रोड का अभाव है तथा विद्युत खंभों की भी गंभीर समस्या बनी हुई है। पिछले लगभग 7 वर्षों से अनेक रहवासी अस्थायी विद्युत कनेक्शन के सहारे जीवनयापन कर रहे हैं। इन समस्याओं के संबंध में भी बार-बार आवेदन दिए जाने के बावजूद आज तक उचित कार्यवाही नहीं हुई है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि समस्या की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए शीघ्र निरीक्षण करवाकर जलनिकासी व्यवस्था, सी.सी. रोड निर्माण एवं स्थायी विद्युत व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्यवाही कराने की कृपा करे





