बिलासपुर में जल संकट, नगर निगम ने शुरू किया बोरिंग कार्य

बिलासपुर ।शहर इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है और इसके चलते पूरे शहर में जल संकट गहराता जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी शहर के नए जुड़े इलाकों जैसे राजकिशोर नगर, गणेश नगर, चुचुहियापारा और तिफरा में देखने को मिल रही है।

टैंकरों की भी कमी हो गई है और कई वार्डों से पार्षदों ने नगर निगम में आवेदन देकर बोरिंग कराने की मांग की है। इस पर नगर निगम की मेयर पूजा विधानी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 29-30 नए बोरिंग कराने का आदेश दिया है।

मेयर ने बताया कि शहर का जल स्तर तेजी से गिर रहा है। ऐसे में जिन इलाकों में पानी की ज्यादा समस्या है, वहां पहले बोरिंग कराई जा रही है। पार्षदों को भी कहा गया है कि वे पहले वाटर लेवल चेक कराएं, फिर बोरिंग कराएं।

नगर निगम की यह त्वरित पहल सराहनीय है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इस समस्या का स्थायी समाधान जल संरक्षण और जल पुनर्भरण (रीचार्ज) जैसे उपायों से ही हो सकता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button