WASH Reel Challenge 2025 : रील बनाने पर ₹5,000 तक इनाम देगी सरकार
गांव की स्वच्छता पर रील बनाइए और जीतिए ₹5,000 का इनाम, सरकार ने शुरू किया WASH Reel Challenge 2025

New Delhi : अगर आपको रील बनाने का शौक है, तो आपके पास पैसा कमाने और समाज सेवा का शानदार मौका है (WASH Reel Challenge 2025)। भारत सरकार ने सोशल मीडिया क्रिएटर्स और इन्फ्लूएंसरों के लिए WASH Reel Challenge प्रतियोगिता की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता और जल प्रबंधन को बढ़ावा देना है। इस चैलेंज में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अपने गांव की स्वच्छता, जल स्रोत, वर्षा जल संचयन, शौचालय व्यवस्था जैसे विषयों पर आधारित 90 से 150 सेकेंड की एक रील बनानी होगी।
प्रतियोगिता में हर महीने पांच सर्वश्रेष्ठ रील बनाने वालों को ₹5,000 का नकद इनाम दिया जाएगा। रील में दिखाना होगा कि स्वच्छ भारत मिशन (SBM) और जल जीवन मिशन (JJM) ने गांवों में किस तरह बदलाव लाए हैं। इस रील में व्यक्तिगत और सामुदायिक स्वच्छता, शौचालय की स्थिति, पानी की उपलब्धता, जल संरक्षण तकनीकें, मासिक धर्म स्वच्छता, और ग्रे वाटर मैनेजमेंट जैसे मुद्दों को दिखाना होगा।
रील किसी एक थीम पर होनी चाहिए—(WASH Reel Challenge 2025)
1. स्वच्छ सुजल गांव: विकसित भारत की ओर
2. स्वच्छ सुजल गांव से देश की तरक्की
3. स्वस्थ भारत: सुजल भारत
वीडियो MP4, AVI या MOV फॉर्मेट में होना चाहिए और उसका रिज़ॉल्यूशन कम से कम 720p हो। अगर रील क्षेत्रीय भाषा में है, तो उसमें सबटाइटल देना जरूरी है।
आवेदन की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2025 है और आवेदन लिंक MyGov पोर्टल पर उपलब्ध है। तो मोबाइल उठाइए, अपने गांव की स्वच्छता दिखाइए और इनाम जीतिए!(WASH Reel Challenge 2025)





