वॉर 2 के रिलीज डेट का हुआ ऐलान, ऋतिक और जूनियर एनटीआर मचाएंगे धमाल

यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म “वॉर 2” के रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भरपूर एक्शन में नजर आएंगे। “वॉर 2” को लेकर टीजर भी रिलीज किया गया है, जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर भरपूर एक्शन में नजर आ रहे हैं। वहीं इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म “कुली” की रिलीज डेट को टाल दिया गया है।

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत इस एक्शन फिल्म में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएगी। फिल्म “वार 2” को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वही दर्शक इस फिल्म के लगने की बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं।

यशराज फिल्म्स ने “वॉर 2” को लेकर दर्शकों की बैचेनी को देखते हुए रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। ये फिल्म 14 अगस्त यानी कि स्वतंत्रता दिवस के ठीक एक दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दर्शकों में साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

फिल्म “RRR” में अपनी बेहतरीन अदाकारी से पहले ही जूनियर एनटीआर ने देशभर के लोगों में अपना प्रेम जगा चुके हैं। साथ ही इस फिल्म से बड़े-बड़े दिग्गज अभिनेताओं को भी अपनी अभिनय का लोहा मनवा लिया है। जिसके बाद से देशभर के दर्शक उन्हें एक नया रूप में देखना चाहते थे। वही अब ये सुनहरा अवसर उन्हें “वार 2” के जरिए जल्द ही मिलने वाला है।

बता दें कि साल 2019 में ऋतिक रोशन और टाइगर श्राप अभिनीत फिल्म वार रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। जिसके बाद से ही दर्शक “वार 2” का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वही रिलीज डेट के एलान के बाद से इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखा जा रहा है।

फिल्म “वॉर 2” को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। जिसमें ऋतिक रोशन के साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगी। इन तीनों की तिकड़ी सिनेमाघरों में धमाल मचाने पूरी तरह से तैयार है। वही देशभर के दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी लंबे समय से इन्तजार कर रहे हैं।

यशराज फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हेंडल पर इस घोषणा के साथ फैंस का जोश दोगुना कर दिया है। पोस्ट में लिखा गया है, कि इसे शानदार तरीके से सेट कर दिया है और “वार 2” 14 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में तबाही मचाने तैयार है। फैंस इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इन्तजार कर रहे है और वार की तरह “वार 2” भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

“वॉर 2” और सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म “कुली” के बीच जबरदस्त टक्कर होने की संभावना जताई जा रही थी, जिस पर अब पूरी तरह से विराम लग गया है। फिल्म “कुली” को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज करने की बात सामने आ रही थी, वहीं अब “वार 2” का रिलीज डेट सामने आने के बाद लगभग रजनीकांत की फिल्म कुली की डेट को टाल दिया गया है।

सूत्रों की मानें तो “वार 2” और फिल्म “कुली” के मेकर्स ने आपसी सहमति से इस टक्कर को टालने का फैसला लिया है। दोनों ही फिल्मों को अलग-अलग हफ़्तों में रिलीज करने की सहमति जताई गई है, ताकि फैंस दोनों ही फिल्मों का मजा ले सके। यानी कि ये बात तय है कि “वार 2” के रिलीज के एक हफ्ते बार रजनीकांत की फिल्म कुली भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ऐसे में कौन से सुपरस्टार के कितने ज्यादा फैन है आने वाला वक्त तय कर देगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button