निकाय चुनाव की मतदान प्रक्रिया समाप्त, लोगों को रिजल्ट का इंतजार

छत्तीसगढ़ में मंगलवार 11 फरवरी को नगरीय निकाय का चुनाव हुआ। इस मतदान में छत्तीसढ़ के सभी जनता ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसी तरह अगर हम बात करें तो बिलासपुर जिले में पंचायत और पालिका के मतदाताओं के लिए भी वह दिन बेहद खास रहा। सुबह से ही मतदान केंद्रो में भारी भीड़ मतदाताओं की देखी गई। जो अपने मताधिकार का प्रयोग कर शहर की सत्ता पर अपने जनप्रतिनिधि को स्थापित करने के लिए मतदान किया।

आपको बता दें कि मतदान समाप्त होने के बाद जो आंकड़े सामने आए हैं उसमें बिलासपुर नगर निगम में 51% तो बिल्हा में 74 प्रतिशत जबकि रतनपुर में 72 तो बोदरी में 70% मतदान हुआ है जबकि तखतपुर में 74 और कोटा में 69% मतदान और 64 प्रतिशत मतदान हुआ है इन सभी आंकड़ों के बाद अब 15 फरवरी को ईवीएम के पेटी खुलेंगे और यह तय हो जाएगा की किस पार्टी ने निकाय चुनाव में परचम लहराया है। हालांकि इस बार काम वोटिंग परसेंटेज ने राजनीतिक दलों के चेहरों पर चिंता उत्पन्न कर दी है जिससे अब मामला फसता नजर आ रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई