मतदान दल पर हमलाकर बनाया बंधक, दो नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चानव के तीसरे चरण के लिए आज मतदान जारी है. इस बीच न्यायधानी बिलासपुर से मतदान दल बंधक बनाने की घटना सामने आई है, घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है. जहां मतदान दल पर हमले और बंधक बनाने की घटना सामने आई है।
बता दें कि 17 फरवरी को ग्राम रलिया में पूर्व सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों ने मतदान दल को घेर लिया और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल कुछ आरोपी फरार है, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।





