CHUNAV: दूसरे चरण में 43 ब्लॉकों में मतदान, 87 हजार उम्मीदवार मैदान में

रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज 43 ब्लॉक में मतदान हो रहा है। इस चरण में करीब 87 हजार उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, और 46 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान का समय सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा, जबकि बस्तर संभाग में यह सुबह 6:45 से दोपहर 2 बजे तक होगा।

बालोद जिले के डौण्डीलोहारा में ग्राम पंचायत सुरेगांव के वार्ड नंबर 8 में 23 फरवरी को पुनः मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस वार्ड में मतदान के दौरान उम्मीदवारों को गलती से गलत प्रतीक चिह्न दिए गए थे, जिस कारण 17 फरवरी के मतदान को शून्य घोषित कर दिया गया है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि मतदान के दिन ही बूथों पर वोटों की गिनती की जाएगी। पंच, सरपंच और जनपद पंचायत के परिणाम 19 जनवरी को पहले चरण के लिए, 22 फरवरी को दूसरे चरण के लिए, और 25 फरवरी को तीसरे चरण के लिए घोषित किए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव परिणाम भी इसी तारीख को जिला मुख्यालय पर घोषित किए जाएंगे। इस बीच, कांकेर जिले में सरपंच प्रत्याशी समेत 50 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई