Viral video: सकरी में महिला का ‘रौद्र रूप’, बीच सड़क पर ऑटो चालक की जमकर कर दी धुनाई.
वीडियो हुआ वायरल

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अटल आवास के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, (Viral video) जब एक आक्रोशित महिला ने बीच सड़क पर एक ऑटो चालक के कॉलर पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई और यह पूरा घटनाक्रम अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों और सामने आए वीडियो के मुताबिक, महिला का आरोप था कि ऑटो चालक ने मासूम बच्चियों के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ की है।
बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, सरेआम सिखाया सबक, हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा चालक, (Viral video)
गुस्से से तमतमाई महिला ने चालक को सरेआम गालियां देते हुए उस पर जमकर हाथ चलाया, जबकि आरोपी चालक पूरे समय भीड़ के सामने हाथ जोड़कर खुद को निर्दोष बताते हुए रहम की भीख मांगता नजर आया। सड़क पर काफी देर तक चले इस ड्रामे के दौरान तमाशबीनों का जमावड़ा तो लगा रहा, लेकिन कानून को हाथ में लिए जाने के बावजूद मौके पर पुलिस की मौजूदगी शून्य रही। अंत में महिला “थाने चलो” चिल्लाते हुए चालक को उसी के ऑटो में बिठाकर वहां से ले गई, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए कि आखिर सरेराह हुए इस ‘ऑन द स्पॉट’ फैसले के बाद असल में क्या हुआ……





