गैस संकट से नाराज़ ग्रामीणों का चक्काजाम, 25 दिन बाद भी नहीं मिला सिलेंडर

आरंग। गैस सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को सड़कों पर फूट पड़ा। करीब 25 दिनों से सिलेंडर का इंतजार कर रहे लोगों ने आरंग-खरोरा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र की एकमात्र गिरिजा इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर मिलने की सूचना के बाद सुबह से ही लोगों की लंबी कतार लग गई थी। तेज धूप में घंटों खड़े रहने के बावजूद जब लोगों को पता चला कि गैस नहीं आएगी, तो उनका आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

IMG 1583

मौके पर नायब तहसीलदार और पुलिस टीम पहुंची और काफी समझाइश के बाद स्थिति को शांत कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि एजेंसी की लापरवाही के कारण उन्हें बार-बार परेशानी झेलनी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद भी पहले पर्ची के लिए लाइन लगानी पड़ती है और फिर सिलेंडर के लिए रात 3 बजे से इंतजार करना पड़ता है। कई लोग 20 किलोमीटर दूर से आकर पूरी रात एजेंसी के बाहर गुजारते हैं, लेकिन सुबह पता चलता है कि गैस उपलब्ध नहीं है।

IMG 1582

गैस एजेंसी के कर्मचारियों पर बदतमीजी का आरोप भी लगाया गया है। लोगों का कहना है कि उनकी समस्याओं का सही जवाब नहीं दिया जाता और जनप्रतिनिधियों के फोन तक नहीं उठाए जाते।

बता दें कि 1 अप्रैल को इस समस्या को लेकर नगर पालिका में बैठक भी हुई थी, जिसमें एजेंसी को व्यवस्था सुधारने के लिए 10 दिन का समय दिया गया था। लेकिन समय बीतने के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं।

अब स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने आरंग में एक और गैस एजेंसी खोलने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और इस तरह की समस्या से छुटकारा मिल सके।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई