गरियाबंद: रेत जब्त होने से नाराज ग्रामीणों ने पदयात्रा कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

गरियाबंद। मैनपुर जनपद क्षेत्र के बोईरगांव पंचायत के 60 से 70 ग्रामीणों ने पदयात्रा निकालकर 10 किलोमीटर पैदल चलकर मैनपुर जनपद कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण बैनर लेकर एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए “एसडीएम होश में आओ” के नारे लगाए।

जनपद सदस्य सुख चंद ध्रुव के नेतृत्व में निकाली गई इस पदयात्रा में ग्रामीणों ने बताया कि उनके पंचायत के 7 आश्रित गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 344 आवास बनाए जा रहे हैं। एक दिन पहले एसडीएम तुलसी दास मरकाम ने रेत ढुलाई में लगे दो ट्रैक्टर जब्त कर दिए थे, जिससे ग्रामीण नाराज हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रेत की वैध खदान नहीं होने के कारण वे नदी-नाले से रेत लाते हैं, लेकिन एसडीएम के वाहन चालक ने वाहन छोड़ने के लिए 10 हजार रुपए मांगें। उन्होंने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि आवास निर्माण के लिए रेत की व्यवस्था की जाए या आवास पूरा कर दिया जाए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई