Video viral: बिलासपुर जिला अस्पताल में मानवता शर्मसार: नर्स ने डिलीवरी के बाद मांगी ‘बधाई’, अवैध वसूली का वीडियो वायरल
सरकारी अस्पताल में 'खर्चा-पानी' का खेल: बिलासपुर में स्टाफ नर्स की करतूत कैमरे में कैद, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

न्यायधानी बिलासपुर के जिला अस्पताल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है (Video viral) जिसने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की शुचिता पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अस्पताल के मैटरनिटी वार्ड में एक महिला के प्रसव के बाद, वहां तैनात स्टाफ नर्स ने खुशियों के माहौल को वसूली के अवसर में बदल दिया। वायरल वीडियो में नर्स स्पष्ट रूप से परिजनों से पैसों की मांग करती और ‘खर्चा-पानी’ न देने पर बहस करती नजर आ रही है।

स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, (Video viral)
गरीब तबके के परिजन जहां सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज की उम्मीद लेकर आते हैं, वहीं स्टाफ द्वारा इस तरह खुलेआम पैसों की डिमांड करना न केवल अनैतिक है बल्कि प्रशासनिक ढिलाई को भी दर्शाता है।क्या बिना ‘सुविधा शुल्क’ के सरकारी अस्पतालों में गरीबों को सम्मानजनक सेवाएं मिल पाना मुमकिन है? फिलहाल, इस वीडियो ने जिला स्वास्थ्य विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है और अब देखना होगा कि शासन दोषी कर्मचारी पर क्या कड़ी कार्रवाई करता है





