Victory Procession: नवनिर्वाचित पार्षदों ने निकाला विजय जुलूस, पेयजल समस्या को दूर करने का किया वादा

Victory Procession (बिलासपुर) : नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्डों से जीत दर्ज कराई है। जनता का विश्वास जीतने के बाद, नव निर्वाचित पार्षद अब जनसमस्याओं के समाधान के लिए कमर कस चुके हैं। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 26 शहीद अशफाक उल्लाह खां नगर से नव निर्वाचित पार्षद अजगरी बेगम, जो शेख नजरुद्दीन की पत्नी हैं, ने भारी मतों से जीत हासिल की।
अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद, उन्होंने विजय जुलूस निकालकर वार्डवासियों का आभार जताया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और फूलों की बारिश के बीच यह जुलूस पूरे क्षेत्र में निकाला गया।वहीं, वार्ड क्रमांक 19 कस्तूरबा नगर से कांग्रेस के पार्षद भरत कश्यप ने एक बार फिर जीत दर्ज कराई। उन्होंने वार्डवासियों का व्यक्तिगत रूप से आभार व्यक्त किया और क्षेत्र की पेयजल समस्या, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया





