विक्की कौशल की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्में, एक्शन, रोमांस और थ्रिलर होगा भरपूर…

इस साल विक्की कौशल कई फिल्मों में नजर आ सकते हैं, जिनमें आपको भरपूर एक्शन, रोमांस और थ्रिलर देखने को मिल सकता है। इन सभी फिल्मों में विक्की की सबसे पहले फिल्म ‘छावा’ आएगी। इसके अलावा विक्की ‘लव एंड वॉर’ के अलावा भी कई फिल्मों में नजर आएंगे।

इन दिनों विक्की कौशल अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘छावा’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। ‘छावा’ का टीजर रिलीज हो चुका है। यह एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, जो छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी को दिखाती है। इस फिल्म में विक्की ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया है, वहीं रश्मिका मंदाना ने उनकी पत्नी की भूमिका निभाई है। यह फिल्म 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म ‘छावा’ छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाएगी, जिसमें उनके साहस, नेतृत्व और मुश्किल परिस्थितियों में भी दृढ़ रहने की क्षमता को दिखाया जाएगा। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर द्वारा किया गया है।

अब बात करें विक्की की आगामी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली करेंगे। इसमें विक्की के अलावा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी नजर आएंगे। हालांकि अभीतक इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
अब बात करें साल 2019 में आई फिल्म ‘लुका छुप्पी’ की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी आएगा, जिसमें विक्की नजर आएंगे। फिल्म ‘लुका छुप्पी 2’ में विक्की के अपोजिट कौन एक्ट्रेस होगी, इसका खुलासा अभीतक नहीं हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ‘तख्त’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें कई स्टार्स नजर आएंगे। हालांकि फिल्म अभी काफी समय से रुकी हुई है। लेकिन बता दें कि ‘तख्त’ एक एक्शन ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म होगी, जिसका निर्देशन करण जौहर करेंगे। मल्टीस्टारर इस फिल्म में करीना कपूर, रणवीर सिंह, अलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेंडनेकर, जहान्वी कपूर और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में नजर आ सकते हैं।
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button