वनतारा मामला: SIT रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में, 15 सितंबर को होगी सुनवाई

मुंबई।  वनतारा वाइल्डलाइफ रेस्क्यू सेंटर विवाद की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी है। रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की गई है।

गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा में तीन दिन रहकर SIT ने गहन पड़ताल की और इस दौरान राज्यों के वन विभाग समेत कई एजेंसियों से सहयोग लिया। SIT ने डिजिटल डेटा पैन ड्राइव के जरिए भी कोर्ट को उपलब्ध कराया है। सुप्रीम कोर्ट ने 25 अगस्त को इस मामले में SIT का गठन किया था। इसमें 4 सदस्य शामिल किए गए हैं। अब इस मामले पर 15 सितंबर को सुनवाई होगी।

यह मामला जुलाई 2025 में उस समय उठा, जब कोल्हापुर के मंदिर से हाथी ‘माधुरी’ (महादेवी) को जामनगर के वनतारा वाइल्डलाइफ रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर ले जाया गया। इस पर दो पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन (PIL) दाखिल की गई थीं। पहली याचिका वकील सीआर जया सुकीन और दूसरी देव शर्मा ने दायर की थी। दोनों याचिकाओं में वन्यजीवों के संरक्षण और धार्मिक स्थलों से हाथियों को हटाने पर गंभीर सवाल उठाए गए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई