मरवाही में अजीत जोगी की मूर्ति हटाए जाने पर बवाल, लोगों में गुस्सा, विरोध की चेतावनी

मरवाही। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की मूर्ति को लेकर गौरेला में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बीती रात ज्योतिपुर चौक पर लगी अजीत जोगी की प्रतिमा को चुपचाप हटा दिया गया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि न तो नगरपालिका के मुख्य अधिकारी को इसकी जानकारी थी और न ही किसी ठेकेदार को। लोगों का आरोप है कि मूर्ति को उसके पैरों से तोड़कर बेहद अपमानजनक तरीके से हटाया गया और रात के अंधेरे में उसे नगरपालिका परिसर के पास एक गंदी जगह पर फेंक दिया गया।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह सब रात के समय किया गया ताकि किसी को भनक न लगे।

नागरिकों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से मांग की है कि मूर्ति को तुरंत उसी स्थान पर दोबारा स्थापित किया जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम करेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई