अज्ञात चोरों ने लोड ट्रक को बनाया निशाना, 20 लाख का लोहा था लोड

रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। सुने मकान के साथ ही अब लॉक वाहनों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में भनपुरी में चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां लोहे से भरी एक ट्रक का लॉक तोड़कर अज्ञात चोर उसे लेकर फरार हो गए।
घटना झाबक पेट्रोल पंप के पास की है, जहां अज्ञात चोरो ने इस बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। ट्रक में 20 लाख रुपये का लोहा लोड था। वही पीड़ित ने इसकी शिकायत गुढ़ियारी थाना में की है। वही पुलिस को जांच में आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज मिला है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पतासाजी में जुट गई है।





