रायपुर में MP बृजमोहन अग्रवाल की ‘यूनिटी मार्च’ पदयात्रा, जनता ने ली स्वच्छता व नशा मुक्ति की शपथ

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर में ‘सरदार @150 यूनिटी मार्च’ पदयात्रा निकाली। इस दौरान उन्हें क्षेत्रवासियों का बड़ा जनसमर्थन मिला। उन्होंने कहा कि जनता ने एक बार फिर साबित किया है कि एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

पदयात्रा के दौरान लोगों ने स्वच्छता, नशा मुक्ति, जल संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की शपथ ली। बृजमोहन अग्रवाल ने इसे एक सशक्त, जागरूक और एकजुट भारत का प्रतीक बताया।

उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल, अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी— इन तीनों महान नेताओं ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को नई दिशा दी है।

लौहपुरुष पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधा, अटल जी ने संवाद और विकास की राजनीति को आगे बढ़ाया, और आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है।

अग्रवाल ने कहा कि यह पदयात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना, सेवा और एकता का उत्सव है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई