मैनपुर में पुलिस की अनोखी पहल – स्वच्छता और मानवता का संदेश

गरियाबंद जिले के मैनपुर में पुलिस ने एक सराहनीय कदम उठाया है। पुलिस ने सिर्फ कानून व्यवस्था संभालने तक ही खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि समाज सेवा की दिशा में भी मिसाल पेश की है।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर श्री विकास पाटले के नेतृत्व में थाना प्रभारी और पुलिस टीम ने ग्राम मैनपुर के सरपंच, पंच और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बस स्टैंड, ग्राम पंचायत भवन और जिडार तिराहा चौक तक सड़क किनारे और नालियों की सफाई की।

लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और मैनपुर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया। साथ ही दुकानदारों से कहा गया कि वे अपनी दुकानों के सामने डस्टबिन जरूर रखें।

इस मौके पर मातृत्व दिवस के अवसर पर थाना मैनपुर गेट के सामने “नेकी की दीवार” की शुरुआत भी की गई। इस दीवार का मकसद जरूरतमंद लोगों को कपड़े, जूते, खिलौने जैसी जरूरी चीजें उपलब्ध कराना है।

कोई भी व्यक्ति यहां अपने पुराने लेकिन उपयोगी कपड़े, जूते या खिलौने दान कर सकता है, जिससे किसी जरूरतमंद की मदद हो सके।

यह पहल समाज में स्वच्छता के साथ-साथ मानवता और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देती है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई