मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नगपुरा में 10 जनवरी को आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में  केंद्रीय मंत्री चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और पीएम जनमन के तहत आवास हितग्राहियों को खुशियों की चाबी सौंपेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय करेंगे। कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथियों में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री  केदार कश्यप, कृषि मंत्री  रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री  दयाल दास बघेल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद  विजय बघेल, विधायक  किरण देव सिंह,  ललित चन्द्राकर,  गजेन्द्र यादव, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, रिकेश सेन और  ईश्वर साहू भी शामिल होंगे। 

कार्यक्रम में ये होंगे आयोजन  

  • रूरल मेसन प्रशिक्षणार्थियों को सामग्री वितरण।
  • उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों और स्वयंसेवी संस्थाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
  • व्यक्तिगत शौचालय के हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि।
  • स्वच्छाग्राही स्वच्छता समूहों का सम्मान एवं स्वच्छता किट का वितरण।
  • समूहों को बैंक लिंकेज और डेमो चेक वितरण।
  • ड्रोन दीदीयों को प्रशस्ति पत्र वितरण।
  • लखपती दीदी को प्रशस्ति पत्र वितरण।
  • स्वामित्व योजना के अधिकार अभिलेख वितरण।
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई