Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

रायपुर–रीवा के बीच हवाई सेवा शुरू, पहली फ्लाइट से 17 मार्च को रायपुर आएंगे एमपी के डिप्टी सीएम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में रहने वाले विंध्य और बघेलखंड क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही है। रायपुर से रीवा के बीच नई हवाई सेवा शुरू की जा रही है। एलायंस एयर की यह सेवा 17 मार्च से शुरू होगी।

पहली फ्लाइट से राजेंद्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश, रीवा से रायपुर पहुंचेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 5 बजे रीवा से रवाना होकर शाम 6:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

रायपुर में यह रहेगा कार्यक्रम

रायपुर पहुंचने के बाद राजेंद्र शुक्ल:

  • शाम 7 बजे वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर के लिए रवाना होंगे
  • मंदिर में दर्शन के बाद क्वींस क्लब में विंध्य समाज के सम्मान समारोह में शामिल होंगे
  • रात सैल्स टैक्स कॉलोनी में संजीव तिवारी के निवास पर रात्रि भोज करेंगे

अगले दिन वे:

  • नालंदा परिसर का अवलोकन करेंगे
  • डॉ. रमन सिंह, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा से शंकर नगर स्थित स्पीकर हाउस में मुलाकात करेंगे
  • विंध्य क्षेत्र के नागरिकों से पहुना गेस्ट हाउस में मुलाकात करेंगे

इसके बाद वे दोपहर 3:15 बजे रायपुर से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

मध्यप्रदेश का तीसरा शहर बना रीवा

नई हवाई सेवा शुरू होने के बाद रीवा, भोपाल और इंदौर के बाद मध्यप्रदेश का तीसरा शहर बन गया है, जहां के लिए रायपुर से सीधी फ्लाइट उपलब्ध होगी।

किराया और शेड्यूल

  • रायपुर से रीवा: ₹3,614
  • रीवा से रायपुर: ₹4,293

यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन – मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। यात्रियों की मांग बढ़ने पर उड़ानों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

फ्लाइट का रूट

एयरलाइन के अनुसार दिल्ली से आने वाली फ्लाइट पहले रीवा पहुंचेगी और फिर रायपुर आएगी, जबकि रायपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट पहले रीवा में रुकेगी और उसके बाद दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।

इस नई सेवा से छत्तीसगढ़ और विंध्य क्षेत्र के बीच यात्रा और संपर्क काफी आसान होने की उम्मीद है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई