रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर बनेंगे अंडरपास, हादसों पर लगेगा ब्रेक

रायपुर। रायपुर से बिलासपुर जाने वाले नेशनल हाईवे (NH-30) पर अब सफर और भी सुरक्षित होने वाला है। रायपुर-सिमगा मार्ग के अंतर्गत आने वाले गांव सांकरा (नीकों) में जल्द ही अंडरपास का निर्माण किया जाएगा। इस इलाके को ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है, जहां अक्सर सड़क हादसे होते हैं।

यह काम रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल पर शुरू किया जा रहा है। उन्होंने 19 जून 2025 को केंद्र सरकार को पत्र लिखकर इस स्थान पर ओवरब्रिज या अंडरपास की मांग की थी। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने मौके का निरीक्षण किया और वहां अंडरपास बनाने की मंजूरी दी।

अब इस काम के लिए सलाहकार संस्था को डिज़ाइन और खर्च का अनुमान तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, “यह अंडरपास यहां के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है। इससे न केवल आवाजाही आसान होगी, बल्कि सड़क हादसों में भी कमी आएगी। मैं प्रधानमंत्री मोदी जी और मंत्री नितिन गडकरी जी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इस मांग को गंभीरता से लिया।”

यह परियोजना जल्द ही शुरू की जाएगी और इससे रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर सफर और भी सुरक्षित और आसान हो जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button