दुर्ग में अंडर-19 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन 31 अगस्त को

दुर्ग। छत्तीसगढ़ क्रिकेट बोर्ड के कैलेंडर के अनुसार दुर्ग जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों का चयन 31 अगस्त 2025 को किया जाएगा। यह चयन सुबह 8:30 से दोपहर 12:00 बजे तक रविशंकर स्टेडियम, दुर्ग में होगा।
चयनित खिलाड़ियों को बीसीसीआई, सीएससीएस और डीडीसीए के टूर्नामेंट, ट्रेनिंग कैंप और चयन मैचों में भाग लेने का मौका मिलेगा। चयन प्रक्रिया छत्तीसगढ़ क्रिकेट बोर्ड के पर्यवेक्षक और चयनकर्ताओं की देखरेख में होगी।
खिलाड़ियों का चयन उनके क्रिकेट कौशल जैसे बैटिंग, बॉलिंग, विकेटकीपिंग, फील्डिंग और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। अंतिम 20 सदस्यीय जिला टीम का गठन चयन मैच के प्रदर्शन के आधार पर होगा।
इस ट्रायल में वही खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे जिनकी जन्मतिथि 1 सितंबर 2007 के बाद की है।





