Uncontrolled Scorpio: नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक का तांडव, बाइक–कारों को रौंदने के बाद मकान से जा टकराई गाड़ी
Uncontrolled Scorpio: तेज़ रफ़्तार और नशे का कहर,बिलासपुर में स्कॉर्पियो चालक ने मचाई दहशत,

बिलासपुर में बीती रात एक नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरा इलाका दहशत में आ गया। (Uncontrolled Scorpio) तेज रफ्तार से बेकाबू हुई स्कॉर्पियो ने पहले एक बाइक को रौंदा, फिर तीन कारों को नुकसान पहुँचाया और आखिर में जाकर एक मकान की दीवार से जा टकराई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने मौके से चालक को हिरासत में ले लिया और स्कॉर्पियो को जब्त करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है…..
पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई, Uncontrolled Scorpio
घटना देर रात करीब 1:30 बजे 27 खोली मेन रोड की बताई जा रही है, जहाँ जयंत जोशी नामक चालक नशे की हालत में अपनी स्कॉर्पियो चला रहा था। नियंत्रण खोने के बाद उसने पहले एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और सवार बाल-बाल बच गए। इसके बाद भी वाहन अनियंत्रित ही रहा और आगे बढ़ते हुए तीन कारों को भी ठोकर मार दी, जिनमें से दो को भारी नुकसान पहुँचा। लगातार हो रही इन टक्करों के बाद इलाके के लोग घरों से बाहर निकल आए और पूरा मोहल्ला चिंता और डर के माहौल में जाग उठा….
बाइक–कारों को रौंदने के बाद मकान से जा टकराई गाड़ी, Uncontrolled Scorpio
इस खतरनाक दौड़ के अंत में बेकाबू स्कॉर्पियो एक मकान के मुख्य द्वार और दीवार से जा टकराई, जिससे घर के बाहरी हिस्से को गंभीर क्षति पहुँची। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और चालक को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में कई लोगों की जान खतरे में पड़ी और आरोपित पर कठोर धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई जारी रहेगी……





