Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

यूक्रेन का दावा: रूस की तरफ से लड़ रहे थे 155 चीनी नागरिक, 2 को जिंदा पकड़ा

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि उनकी खुफिया एजेंसी ने 155 चीनी नागरिकों की पहचान की है जो रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ लड़ रहे थे।

जेलेंस्की ने कहा कि इन लोगों के नाम, पासपोर्ट और बाकी जानकारी उनके पास है। यूक्रेन ने दो चीनी नागरिकों को जिंदा पकड़ा है और उनका वीडियो भी जारी किया गया है। इसमें दोनों के हाथ बंधे हुए हैं। ये पहली बार है जब यूक्रेन ने ऐसा दावा किया है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने वीडियो जारी कर दोनों चीनी नागरिकों की जानकारी दी। - Dainik Bhaskar

जेलेंस्की बोले- रूस चीन को जंग में घसीट रहा है

जेलेंस्की ने कहा कि रूस सोशल मीडिया के जरिए चीनियों की भर्ती कर रहा है। वे यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या बीजिंग से कोई निर्देश मिल रहा है। उनका दावा है कि पकड़े गए लोगों के पास से आईडी, बैंक कार्ड और अन्य दस्तावेज मिले हैं। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दावा झूठा है। उन्होंने कहा कि चीन ने हमेशा अपने नागरिकों को जंग से दूर रहने को कहा है और वे इस मामले में जानकारी जुटा रहे हैं।

अमेरिका का बयान: जानकारी चौंकाने वाली

अमेरिका ने कहा कि अगर चीन के लोग वाकई रूस की तरफ से लड़ रहे हैं तो यह चौंकाने वाली बात है। अमेरिका का आरोप है कि चीन रूस को टेक्नोलॉजी और पुर्जों की मदद देता रहा है। यूक्रेन की रिपोर्ट के मुताबिक रूस पैसे और रूसी नागरिकता का लालच देकर चीनी नागरिकों को भर्ती कर रहा है। पकड़े गए शख्स को करीब 3 लाख रुपये और ट्रेनिंग दी गई थी। पहले भी दावा किया गया था कि रूस की ओर से उत्तर कोरिया के सैनिक, और यूक्रेन की तरफ से यूरोप व एशिया के देशों के लोग लड़ रहे हैं। पोलैंड, अमेरिका और भारत जैसे देशों के नागरिक भी यूक्रेन की तरफ से युद्ध में शामिल बताए गए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई