UGC protest: बिलासपुर में University Grants Commission विनियम 2026 का जीएसएस ने किया समर्थन,

ओबीसी संरक्षण को बताया ऐतिहासिक कदम

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC protest) के विनियम 2026 को लेकर बिलासपुर में गुरुघासीदास सेवादार संघ ने समर्थन के साथ सुधार की मांग उठाई है। 27 फरवरी को डॉ. अंबेडकर मूर्ति, जेल रोड में आयोजित सभा-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों की भागीदारी रही।एसएस का कहना है कि यूजीसी 2026 विनियम का सबसे सकारात्मक पक्ष यह है कि अब उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव के मामलों में एससी-एसटी के साथ ओबीसी वर्ग को भी संरक्षण के दायरे में शामिल किया गया है। संगठन ने इसे सामाजिक न्याय की दिशा में अहम कदम बताया।

ईडब्ल्यूएस प्रावधान पर आपत्ति, सुधार की मांग को लेकर डॉ. अंबेडकर मूर्ति स्थल पर जीएसएस का प्रदर्शन समर्थन और सुधार की मांग, (UGC protest)

संगठन ने कहा कि रोहित वेमुला और पायल तड़वी जैसे मामलों के बाद संस्थागत भेदभाव पर कड़े नियमों की जरूरत महसूस हुई थी।
हालांकि जीएसएस ने विनियम में ईडब्ल्यूएस वर्ग को शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई है। उनका तर्क है कि यह नियम जातिगत भेदभाव के उन्मूलन के लिए बना है, इसलिए आर्थिक आधार को इसमें जोड़ना मूल उद्देश्य से भटकाव है।संगठन ने यह भी मांग की कि शिकायत प्रकोष्ठ में छात्र प्रतिनिधि निर्वाचित हों, बैकलॉग भर्तियां पूरी की जाएं और जाति जनगणना कराई जाए।जीएसएस ने स्पष्ट किया कि विनियम 2026 को प्रभावी ढंग से लागू करने और कानूनी अड़चनों को दूर करने के लिए जनदबाव और लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई