जगदलपुर में 13 किलो पैंगोलिन की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जगदलपुर: परपा इलाके में वन विभाग की टीम ने छापा मारकर दो तस्करों को पकड़ा। इनके पास से करीब 13 किलो पैंगोलिन की खाल (स्केल्स) बरामद हुई है। ये दोनों तस्कर जगदलपुर में ग्राहक की तलाश कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी बीजापुर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने इंद्रावती टाइगर रिजर्व और पामेड़ इलाके से पैंगोलिन का शिकार किया था और उसकी खाल निकालकर बेचने के लिए लाए थे।

वन विभाग को मुखबिर से इसकी खबर मिली थी। टीम ने परपा में एक मकान पर दबिश दी और दोनों को खाल के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि पैंगोलिन की खाल को लेकर यह अफवाह फैली हुई है कि इससे ताकत बढ़ाने वाली दवाइयां बनाई जाती हैं, इसी वजह से इसकी तस्करी की जाती है।

फिलहाल वन विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि ये खाल किसे बेचने वाले थे और इस तस्करी के पीछे और कौन लोग शामिल हैं। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button