गणपति घाट पर दो सड़क हादसे, एक ट्राला पलटा, दूसरे में लगी भीषण आग

गुजरी। राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर गुरुवार को दो अलग-अलग हादसे हुए। सुबह एक ट्राला ब्रेक फेल होने से पलट गया, वहीं शाम को एक और ट्राले में आग लग गई। गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई।

सुबह ब्रेक फेल, ट्राला पलटा

गुरुवार सुबह करीब 9 बजे इंदौर की ओर से आ रहा ट्राला (RJ14 GN 5810) ग्राम बाकानेर के फ्लाईओवर मोड़ पर ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्राले के चालक को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही काकड़दा पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्राले को हटाया गया।

शाम करीब 4 बजे धामनोद की ओर से इंदौर जा रहे ट्राले (RJ20 GC 4151) में गणपति घाट चढ़ते समय अचानक आग लग गई। ट्राले का केबिन देखते ही देखते जलकर खाक हो गया। आग इतनी तेज थी कि ट्राले में रखा गेहूं भी खतरे में आ गया। हालांकि, समय रहते मानपुर से पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

फायर ब्रिगेड पहुंचने में हुई देरी

धामनोद में फायर ब्रिगेड की सुविधा नहीं होने से करीब 35-40 किलोमीटर दूर के इलाकों – मानपुर, धरमपुरी और महेश्वर – से दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। मानपुर की फायर ब्रिगेड सबसे पहले पहुंची और आग को फैलने से रोका। यदि थोड़ी और देर हो जाती तो ट्राले में भरा लाखों का गेहूं जल सकता था।

बताया जा रहा है कि ट्राले में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। पुलिस और दमकल विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

दोनों हादसे फिर से इस बात की याद दिलाते हैं कि घाट और हाईवे जैसे संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए, खासकर फायर ब्रिगेड जैसी जरूरी सुविधाएं नजदीक मौजूद हों।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई