अबूझमाड़ मुठभेड़ में दो नक्सलियों की हुई पहचान

नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सोमवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो पुरुष और एक महिला सहित तीन नक्सली मारे गए थे। जिसके बाद अब तीन में से दो नक्सलियों की पहचान हो गई है।

एक नक्सली रूपेश और दूसरा जगदीशा है। वहीं मृत महिला नक्सली की पहचान की जा रही है। सर्च अभियान में अब तक एक एके 47, एक इंसास, एक एसएलआर और एक 12 बोरे बंदूक बरामद हुई है।

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार ने बताया कि जिला नारायणपुर अबूझमाड़ के क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की सूचना मिली थी। जिसके बाद सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी।

उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर के एल धु्व ने बताया कि मुठभेड़ शाम चार बजे हुई थई। पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच कई बार मुठभेड़ हुई। सर्च अभियान के दौरान तीन नक्सलियों के शव बरामद हुए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button