यूएई में दो भारतीय नागरिकों को फांसी की सजा, हत्या के मामलों में पाए गए दोषी

नई दिल्ली: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में दो भारतीय नागरिकों को फांसी की सजा दी गई है। दोनों केरल के निवासी थे और हत्या के मामलों में दोषी पाए गए थे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इस घटना की पुष्टि की। मंत्रालय के अनुसार, इन व्यक्तियों की पहचान मोहम्मद रिनाश और मुरलीधरन वलप्पिल के रूप में हुई है।

यूएई की सर्वोच्च अदालत ने दोनों की फांसी की सजा को बरकरार रखा था, जिसके बाद उन्हें फांसी दी गई। मोहम्मद रिनाश को एक अमीराती नागरिक की हत्या का दोषी ठहराया गया था, जबकि मुरलीधरन वलप्पिल को एक भारतीय नागरिक की हत्या के मामले में दोषी पाया गया था। यूएई सरकार ने 28 फरवरी को भारतीय दूतावास को इस संबंध में सूचित किया था।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय दूतावास ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी सहायता प्रदान की थी, जिसमें दया याचिका दायर करना भी शामिल था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई