रेलवे ट्रैक पर बैठ मोबाइल पर गेम खेल रहे थे 2 दोस्त, ट्रेन ऊपर से गुजर गई, मौत..

भिलाई में दो बच्चों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के समय दोनों पटरी पर बैठकर मोबाइल चला रहे थे और हॉर्न बजाने पर भी नहीं हटे। घटना शनिवार की रात को पार्श्वनाथ मंदिर के पीछे दुर्ग से दल्ली राजहरा रेलवे ट्रैक पर हुई। किशोर रिसाली के रहने वाले दोनों किशोर की उम्र 13-14 साल थी और एक ही स्कूल में दोनों साथ में पढ़ते थे।

हॉर्न बजाने पर भी नहीं हटे

ट्रेन के लोको पॉयलेट ने पुलिस को जानकारी दी है कि घटना के समय दोनों किशोर रेल पटरी पर बैठकर अपने अपने मोबाइल पर कुछ देख रहे थे। हॉर्न बजाने पर भी वे वहां से नहीं हटे और हादसे का शिकार हो गए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों मोबाइल पर गेम खेलने के आदी हो चुके थे और एक साथ ही बैठकर गेम खेलते थे। पद्मनाभपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक ही स्कूल में पढ़ते थे

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में सरस्वती कुंज रिसाली निवासी पूरन कुमार साहू (14) और आशीष नगर रिसाली निवासी वीर सिंह (13) की मौत हुई है। दोनों शारदा विद्यालय में कक्षा नवमीं के छात्र थे। शनिवार की शाम को करीब छह बजे वे दोनों एक साथ घर से निकले थे। घटना स्थल उनके घर से थोड़ी ही दूरी पर है। वे दोनों रात करीब आठ बजे दुर्ग-दल्ली राजहरा ट्रेन की चपेट में आए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई