नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, धमकी से डरकर पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश

रतनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

यह घटना मार्च 2024 में सामने आई, जब ग्राम अमेरी निवासी राजेश्वर बघेल और उसका मामा सोनू बंजारे पीड़िता को जबरन रतनपुर के खंडोबा मंदिर के सुनसान इलाके में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देने के कारण पीड़िता और उसका परिवार डरे हुए थे और गांव छोड़कर कोनी में रहने लगे।

लेकिन आरोपी राजेश्वर ने वहां भी पीछा नहीं छोड़ा और कोनी में जाकर लगातार धमकाता रहा। मानसिक तनाव से टूट चुकी पीड़िता ने आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन समय रहते उसकी जान बचा ली गई।

आखिरकार, 25 मार्च 2025 को पीड़िता ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। अमेरी गांव में दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और मामले की आगे जांच जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button