Tulsi Or Christmas Tree: 25 दिसंबर को ही तुलसी पूजन क्यों? वही दिन जब दुनिया मनाती है क्रिसमस…
संत आसाराम बापू के अनुयायियों का बड़ा दावा– “माता तुलसी को बनाया गया क्रिसमस ट्री....”

25 दिसंबर को तुलसी पूजन और इसी दिन क्रिसमस मनाए जाने को लेकर अब चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। (Tulsi Or Christmas Tree) संत आसाराम बापू के अनुयायियों ने दावा किया है कि प्राचीन सनातन परंपरा से जुड़े तुलसी पूजन को समय के साथ क्रिसमस ट्री के रूप में बदल दिया गया। अनुयायियों के अनुसार यह संयोग नहीं बल्कि इतिहास की सच्चाई है, जिसे धीरे-धीरे दुनिया जान रही है। इन दावों के सामने आने के बाद तुलसी पूजन और क्रिसमस की परंपराओं को लेकर नए नए तर्क सामने आने शुरू हो चुके है।





