रायपुर में छह थाना प्रभारियों का तबादला, पुरानी बस्ती थाने की कमान संभालेंगे शील आदित्य सिंह

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए छह थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है। यह आदेश 18 सितंबर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय से जारी हुआ और तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

नए आदेश के तहत पुरानी बस्ती थाना की जिम्मेदारी अब अनुभवी अधिकारी शील आदित्य सिंह को सौंपी गई है। वे इससे पहले यातायात विभाग में तैनात थे। अभनपुर थाने में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपराधों पर नियंत्रण और गंभीर मामलों के समाधान में सराहनीय काम किया था। कड़े अनुशासन और संवेदनशील कार्यशैली के लिए वे जाने जाते हैं।

 

एसएसपी कार्यालय से जारी सूची के अनुसार, तबादले की यह कार्रवाई पुलिस व्यवस्था को और मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से की गई है। इस फेरबदल में कोतवाली, डी.डी. नगर, मौदहापारा और माना थाना सहित कुल छह थानों के प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

पुलिस विभाग का मानना है कि इन बदलावों से अपराध नियंत्रण और थाना प्रबंधन में और मजबूती आएगी।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई