घरेलू विवाद का दर्दनाक अंत: ससुर की मौत, बहू की जिंदगी संकट में

जांजगीर चांपा: नगर पंचायत राहौद में घरेलू विवाद के बाद ससुर और बहु ने जहर पी लिया। घटना में ससुर रमेश देवांगन की मौत हो गई है, वहीं बहु डाली का इलाज पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। मामला शिवरीनारायण थाना का है। chhattisgarh news जानकारी के अनुसार नगर पंचायत राहौद के ध्रुव देवांगन ने उधारी रकम ली थी। उस उधार को छूटने उसने अपनी पत्नी का जेवर गिरवी रखा था। गुरुवार को ससुर रमेश देवांगन को जेवर छुड़ाने कहा गया। इस बात को लेकर घर में विवाद हुआ और ध्रुव देवांगन के पिता रमेश देवांगन ने जहर पी लिया, फिर उनकी बहु यानी ध्रुव देवांगन की पत्नी डाली ने भी जहर पी लिया। दोनों को पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां ससुर रमेश देवांगन की मौत हो गई, वहीं बहु डाली का इलाज चल रहा है। इधर, मृतक ससुर रमेश देवांगन के शव का पोस्टमार्टम कर स्वजन को सौंप दिया है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई