Tragic Death: ट्रेलर में आग से मासूम की मौत

इंजन सीट पर सो रहा था बच्चा, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के सांधी पारा में एक बेहद दर्दनाक हादसे में 3 वर्षीय मासूम बच्चे की जिंदा जलने से मौत हो गई। (Tragic Death) जानकारी के अनुसार ट्रेलर वाहन क्रमांक CG10 BJ 9291 सड़क किनारे खड़ा था, तभी अचानक उसके इंजन में आग लग गई। उस वक्त इंजन की सीट पर 3 साल का अनमोल यादव सो रहा था, जिसे बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। मृतक बालक के पिता संजय यादव पेशे से ड्राइवर हैं।

खड़े ट्रेलर के इंजन में लगी आग, 3 साल के मासूम की Tragic Death

बताया जा रहा है कि बच्चा खेलते-खेलते ट्रेलर के अंदर चला गया था और वहीं सो गया। ट्रेलर बिजली के खंभे के नीचे खड़ी थी, ऐसे में प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है……

Show More
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई