जगदलपुर में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

जगदलपुर। रायपुर-ओडिशा रोड पर आज शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक से यात्रा कर रहे एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद मृतकों के शव सड़क पर क्षत-विक्षत हालत में सड़क पर बिखर गया था. इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के दौरान बाइक पर एक युवक, महिला और एक मासूम सवार था. रायपुर-ओडिशा रोड से शहर की तरफ मुड़ने के लिए आमागुड़ा चौक के पास युवक ने बाइक को रोका। इस दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, यह टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल बच्चे की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button