यातायात विभाग का आकस्मिक चेकिंग अभियान जारी, स्कूली छात्रों को रोकने पर उठे सवाल

बिलासपुर.
यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर के सभी थाना क्षेत्रों में बिना नंबर प्लेट, तेज रफ्तार, सिग्नल जंप और ड्रिंक एंड ड्राइव जैसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, अचानक की जा रही चेकिंग से लोग परेशान भी हो रहे हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि यह अभियान यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए किया जा रहा है।

शहर में बढ़ते सड़क हादसों और यातायात नियमों के उल्लंघन को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। एडिशनल एसपी राम गोपाल करियारे ने बताया कि बिना नंबर प्लेट, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना, और तेज रफ्तार जैसे मामलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अभियान के तहत नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है।

लेकिन इस यातायात पुलिस के आकस्मिक चेकिंग अभियान के दौरान स्कूली छात्रों को इलेक्ट्रॉनिक मोपेड चलाते हुए रोकने की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। नियमों के मुताबिक, 25 किमी प्रति घंटे से कम गति और 250 वॉट की क्षमता वाली बैटरी वाली मोपेड को बिना लाइसेंस चलाने की अनुमति है, लेकिन इसके बावजूद स्कूली छात्रों को रोककर परेशान किया जा रहा है। इससे अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिल रही है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई