अपराधों पर लगाम लगाने के लिए यातायात विभाग हुआ हाईटेक, शहर में लगाए गए अत्याधुनिक इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम

बिलासपुर: बिलासपुर शहर में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए यातायात विभाग अब पूरी तरह से हाईटेक हो गया है। चोरी के वाहनों का इस्तेमाल कर अपराध को अंजाम देने वाले बदमाश अब आसानी से पकड़े जा सकते हैं। शहर में लगे अत्याधुनिक इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) कैमरे न केवल चोरी हुए वाहनों की पहचान कर सकते हैं, बल्कि उसमें बैठे अपराधियों का चेहरा भी साफ रिकॉर्ड कर सकते हैं। वाहन का नंबर प्लेट स्कैन होते ही सिस्टम अलर्ट जारी कर देता है, जिससे पुलिस तुरंत एक्शन ले सकती है। इस तकनीक के इस्तेमाल से न केवल चोरी के वाहनों को ट्रैक किया जाएगा, बल्कि अपराधियों की धरपकड़ भी और तेज होगी.

यातायात विभाग की इस नई तकनीक से अपराधियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चोरी किए गए वाहन का नंबर जैसे ही सिस्टम में दर्ज होता है, आईटीएमएस कैमरा उसे ट्रैक कर लेता है। ये हाई-रिजोल्यूशन कैमरे न सिर्फ नंबर प्लेट स्कैन करते हैं, बल्कि कार में बैठे व्यक्ति की पहचान भी आसानी से कर सकते हैं। वाहन मालिक की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ जाती है और संबंधित अधिकारियों को सूचित कर देती है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई