केंद्रीय बजट 2026-27: छत्तीसगढ़ के विकास को लेकर सांसद तोखन साहू ने वित्त मंत्री से की मुलाकात

रायपुर। आगामी केंद्रीय बजट 2026-27 की तैयारियों के बीच केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने से जुड़ी अहम मांगें रखीं।

सांसद तोखन साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज, ऊर्जा और औद्योगिक संसाधनों से भरपूर राज्य है, लेकिन इनके बेहतर उपयोग के लिए मजबूत परिवहन और आधारभूत सुविधाओं की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने तीन बड़ी परियोजनाओं को बजट में शामिल करने का आग्रह किया।

उन्होंने कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना को 100 प्रतिशत केंद्र सरकार की सहायता से पूरा करने की मांग की। सांसद ने बताया कि यह रेल लाइन कोरबा के कोयला क्षेत्रों को पश्चिमी भारत से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगी और देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित होगी।

इसके अलावा सांसद साहू ने बिलासपुर में रेल वैगन निर्माण कारखाना स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का मुख्यालय है और पास ही भिलाई इस्पात संयंत्र स्थित है, जिससे कच्चे माल की उपलब्धता आसान होगी। इस कारखाने से रेलवे को लागत में फायदा होगा और छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

सांसद ने उम्मीद जताई कि केंद्रीय बजट में इन प्रस्तावों को शामिल कर छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति दी जाएगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई