आज का राशिफल (सोमवार, 07 अप्रैल 2025) : जानिए! कैसा होगा आपका आज का दिन?

आज का राशिफल (सोमवार, 07 अप्रैल 2025) : आज ज्योतिषीय गणना के अनुसार मिथुन, सिंह और तुला राशि के जातकों के लिए शुभ और लाभकारी दिन है। आज चंद्रमा अपनी मूलत्रिकोण राशि कर्क में विराजमान हैं।
मेष राशि (Aries) आज आप धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा और सीमित लाभ मिलेगा। मन कार्यों में पूरी तरह नहीं लगेगा। नौकरीपेशा जातकों को विरोधियों और चुगलखोर सहकर्मियों से सावधान रहना होगा। लेन-देन में सावधानी बरतें और किए वादे पूरे करें, अन्यथा मान-सम्मान को हानि हो सकती है। भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाने से लाभ होगा।
वृषभ राशि (Taurus) आज सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। शारीरिक कमजोरी के कारण कार्यों में मन कम लगेगा और उत्साह की कमी महसूस होगी। आर्थिक रूप से संघर्ष करना पड़ सकता है, हालांकि मेहनत करने पर धन लाभ होगा। परिवार में अशांति और कहासुनी की स्थिति बन सकती है, संयम बरतें। यात्रा से बचें क्योंकि दुर्घटना की आशंका है। जोखिम लेने से बचें। भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करने से लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini) आज आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी और मेहनत का फल धन लाभ के रूप में प्राप्त होगा। खर्चों की चिंता नहीं रहेगी और कारोबार अच्छा चलेगा। वाणी और व्यवहार में मधुरता रखें, विशेषकर महिलाओं के प्रति सम्मानजनक रवैया अपनाएं। अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल से बचें। लेन-देन में सतर्कता बरतें। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। घर का माहौल अच्छा रहेगा। भाग्य 88% आपके पक्ष में है। भगवान विष्णु की आराधना करें।
कर्क राशि (Cancer) आज आचरण और व्यवहार कुशलता बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे व्यवहार से लाभ मिलेगा, लेकिन व्यवहार में कमी से व्यावसायिक रिश्तों में खटास आ सकती है। मेहनत के बावजूद उम्मीद के मुताबिक फल मिलने में कठिनाई हो सकती है। आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं। नए कार्यों में निवेश के लिए सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। विवेकशील बनें और स्वार्थी न बनें। भाग्य 71% अनुकूल है। भगवान विष्णु का पूजन करें।
सिंह राशि (Leo) आज अपनी बुद्धिमत्ता से लाभ कमाएंगे और आपकी विवेकशीलता की प्रशंसा होगी। बिना मांगे किसी को राय देने से बचें, पर परिवार की भलाई के लिए सही सलाह दें। थोड़ी मेहनत में आर्थिक लाभ मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। कारोबार में लेन-देन सावधानी से करें। घर से बाहर आपका मन लगेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भाग्य 81% आपके साथ है। सफेद चंदन का तिलक लगाएं और भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।
कन्या राशि (Virgo) आज मानसिक उलझन या परेशानी हो सकती है। परिवार में गलतफहमियां और पड़ोसियों से संबंध खराब होने की संभावना है। वाणी और व्यवहार में मधुरता रखें, धैर्य से काम लें। कटु शब्दों के इस्तेमाल से बचें। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ अधिक रहेगा और अधिकारियों से नाराजगी हो सकती है। घरेलू कार्यों से दूरी बनाएं। खर्च बढ़ेगा। भाग्य 67% अनुकूल रहेगा। गणपति को दूर्वा अर्पित करें।
तुला राशि (Libra) आज का दिन लाभदायक रहेगा। व्यस्तता अधिक होगी, लेकिन मेहनत का अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। व्यापारियों को अचानक धन लाभ हो सकता है। विदेशी सामानों के कारोबार में सावधानी बरतें। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर करें। नौकरीपेशा जातकों को अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। परिवार का व्यवहार अच्छा रहेगा और संतान का सुख मिलेगा। भाग्य 63% अनुकूल है। रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिलाएं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज भागदौड़ अधिक रहेगी। आर्थिक स्थिति ठीकठाक रहेगी, लेकिन किसी के बहकावे या उकसावे में आकर गलत काम न करें, इससे नुकसान हो सकता है। दिन शांतिपूर्वक बीतेगा। सरकारी कामकाज में समय बर्बाद हो सकता है। कारोबारियों के जोड़-तोड़ में सफलता कम मिलेगी। मानसिक तनाव से बचें। सेहत अच्छी रहेगी। भाग्य 71% अनुकूल है। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आप जिन कार्यों में हाथ डालेंगे, उनमें सफलता मिलेगी। आपके चंचल स्वभाव के कारण लोग आपकी बातों को गंभीरता से नहीं लेंगे, जिससे उन्हें ही नुकसान होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए राहत भरा दिन रहेगा। व्यापारी कारोबार से इतर कार्यों में फंस सकते हैं। संपत्ति संबंधी कार्य टालना बेहतर रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। भाग्य 78% आपके पक्ष में है। चंदन का तिलक लगाएं।
मकर राशि (Capricorn) आज किसी खास व्यक्ति से मिलकर उम्मीद से ज्यादा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कामकाज में अनजान लोगों के माध्यम से मुनाफा होगा। कारोबार में विस्तार होगा और आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। लालच से बचें, अन्यथा अनैतिक कार्यों की ओर बढ़ सकते हैं। तुलना करने से बचें, इससे मानसिक परेशानी हो सकती है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। भाग्य 89% अनुकूल है। ब्राह्मण को दान करें।
कुंभ राशि (Aquarius) आज कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आप बहुत खुश होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरीपेशा जातकों को किसी की मदद से फायदा होगा। सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। कारोबार में कोई दुविधा हो सकती है, लेकिन शाम तक समाधान मिल जाएगा। धन का आगमन होगा। व्यावहारिक बने रहें। परिवार में मेलजोल रहेगा। भाग्य 87% अनुकूल है। माता पार्वती या उमा की पूजा करें।
मीन राशि (Pisces) दिन की शुरुआत में कार्यों में उलझन हो सकती है। अपने प्रयासों में कमी न लाएं, सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कारोबार में आज बिक्री अच्छी रहेगी और आर्थिक लाभ होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखने में सफल रहेंगे। सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ अधिक रहेगा, सूझबूझ से काम करें। भाग्य 84% अनुकूल है। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।





