आज का राशिफल: मेष राशि वालों को मिलेगा पुराने निवेश का लाभ, सिंहराशि वालों होगा अधिकारियों से टकराव

रायपुर। आज मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कुछ नए संकेत लेकर आया है। किसी के लिए आर्थिक मजबूती के योग हैं तो किसी को स्वास्थ्य और वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है। जानिए आज का विस्तृत राशिफल—

मेष राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने निवेश से लाभ की उम्मीद है। कामकाज में लापरवाही से बचें। मानसिक तनाव रह सकता है। हनुमान जी को गुड़-चना अर्पित करना शुभ रहेगा।

वृष राशि वालों को मित्रों का सहयोग मिलेगा। लोन या फाइनेंस से जुड़ी योजना सफल हो सकती है। ऑफिस में बहस से बचें। सिर दर्द या थकान महसूस हो सकती है। शिवलिंग पर जल चढ़ाना लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि के लिए छोटे लाभ के योग बन रहे हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। गले या पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

कर्क राशि के जातकों को विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। पारिवारिक मतभेद संभव हैं, लेकिन स्थिति संभल जाएगी। भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेगा। चंद्रमा को दूध अर्पित करें।

सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना होगा। अधिकारियों से टकराव से बचें। थकान या ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि के लिए दिन भागदौड़ भरा लेकिन लाभकारी रहेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। कमजोरी महसूस हो सकती है। तुलसी में जल देना लाभ देगा।

तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। वेतन वृद्धि के संकेत हैं। कमर या जोड़ों में दर्द हो सकता है। माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि वालों को लापरवाही से बचने की जरूरत है। रुका धन मिल सकता है। पेट या त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि के लिए प्रॉपर्टी और निवेश से जुड़े मामले लाभदायक रहेंगे। आलस्य नुकसान दे सकता है। परिवार में स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। पीले वस्त्र पहनें।

मकर राशि के जातकों को अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। सम्मान बढ़ेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।

कुंभ राशि वालों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जीवनसाथी की सफलता से खुशी मिलेगी। तनाव से दूर रहें। शनिदेव मंत्र का जाप करें।

मीन राशि के लिए दिन शुभ है। व्यापार में लाभ और पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई