रायपुर। आज 11 दिसंबर दिन गुरुवार है और आज दिन स्वामी ग्रह गुरु मिथुन राशि में होकर चंद्रमा से त्रिएकादश योग बनाएंगे। जबकि आज चंद्रमा सिंह राशि में होकर ग्रहण योग और केमद्रुम योग भी बनाएंगे ऐसे में आज का दिन कर्क और सिंह राशि राशि के लिए उथल-पुथल भरा रहेगा। जबकि आज का दिन शुक्र और सूर्य की युति से बनने वाले शुभ योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए लाभदायक और शुभ रहेगा। तो आइए जानते हें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

मेष: आज का दिन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है। नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में माहौल सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृषभ: कार्यक्षेत्र में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम अनुकूल मिलेंगे। परिवार के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा। खर्च बढ़ सकते हैं।

मिथुन: समय आपके पक्ष में है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के अवसर मिल सकते हैं।

कर्क: भावनाओं में बहने के बजाय व्यावहारिक रहें। घर-परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

सिंह: आज भाग्य का साथ मिलेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है। व्यवसाय में लाभ और प्रमोशन के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या: योजनाएं सफल होंगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

तुला: कार्यक्षेत्र में सावधानी रखें। जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। पारिवारिक विवाद हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। शाम के बाद सुधार होगा।

वृश्चिक: आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। कामकाज में गति आएगी। निवेश लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। यात्रा शुभ।

धनु: घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। धन लाभ के योग हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मकर: नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा दिन नहीं है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल पर चुनौतियाँ आ सकती हैं। धैर्य रखने से स्थिति सुधरेगी।

कुंभ: आज आपकी रचनात्मकता चमकेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नए संपर्क बनेंगे। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। मानसिक शांति बनी रहेगी।

मीन: अचानक धन लाभ के योग हैं। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। परिवार में सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। छात्र सफलता पाएंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई